धर्मपुर में पूर्व प्रधान ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा

Estimated read time 0 min read

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरावाला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की मौजूदगी में भाजपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान नवीन क्षेत्री ने अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।” प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की प्राथमिकता है। आज का यह आयोजन महिला शक्ति के जागरण का प्रतीक है।”

इन्होंने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
एके बहुगुणा, जीपी ममगाईं, आयुष भट्ट, शोभा भट्ट, उर्मिला भट्ट, पविता पंवार, रीता रमोला, संतोषी रावत, अंजू बिष्ट, अनीता डोभाल, अनुराधा गुसाईं, अखिलेश भट्ट, शिवशरण थलवाल, दिनेश बगियाल, सुनील उनियाल, राकेश बिजल्वाण, आशा थापा, सोहन शाही, सुचित्रा क्षेत्री, अर्चना थापा, राजकुमार सिंह क्षेत्री, सुरेंद्र थापा, आनंद सिंह क्षेत्री, राजेश थापा, रत्ना देवी, भीमकला देवी, ठाकुर मलपुन, आनंद सिंह बिष्ट, कैलाश मैथानी, सतीश नेगी, राधिका नेगी आदि।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours