अवैध ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 6 ऑटो जब्त, 62 चालान

Estimated read time 1 min read





नगर निगम, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, बिना पंजीकरण के फड़ हटाए

भीमताल : जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर में प्रवर्तन एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे तीन-पहिया वाहनों और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर 80 से अधिक ऑटो रिक्शा की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 45 चालान किए गए और नियमों का उल्लंघन करने पर 6 ऑटो रिक्शा जब्त कर लिए गए।वहीं, सड़कों पर फैलते अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम ने बिना पंजीकरण के 15 फड़ ठेले हटवाए और उनका सामान जब्त किया। इस दौरान निगम अधिनियम के तहत 17 चालान भी काटे गए।टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों पर अतिक्रमण की जांच की। कई दुकानों के सामने अवैध रूप से किए गए कब्जे हटवाए गए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
नगर निगम अब फड़ ठेला लगाने वालों और बाहरी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच के लिए सघन अभियान चलाएगा। इस कार्रवाई में एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ गुरुदेव सिंह समेत नगर निगम और परिवहन विभाग की टीमें शामिल रहीं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours