भीमताल: अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD) मुख्यालय, रोम (इटली) की टीम बुधवार को हिमालय स्वायत्त सहकारिता के निरीक्षण दौरे पर पहुंचेगी। इस दौरान आईएफएडी मुख्यालय दिल्ली, ग्रामोत्थान रीप (REAP) परियोजना मुख्यालय देहरादून तथा जिला प्रबंधन इकाई भीमताल से भी अधिकारी दल में शामिल रहेंगे। टीम का कार्यक्रम सुबह से ही निर्धारित किया गया है। प्रातः 9 बजे हिलांश पहाड़ी स्टोर का निरीक्षण होगा। इसके बाद 9:10 बजे व्यक्तिगत उद्यमी निर्मला चौहान के ब्यूटी पार्लर और 9:30 बजे ज्योति पांडे, गुजरौड़ा के पोल्ट्री फार्म का दौरा किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से ब्लॉक सभागार में हिमालय सीएलएफ बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में हल्द्वानी ब्लॉक के अल्ट्रापुअर समूहों और व्यक्तिगत उद्यमियों के साथ वार्तालाप भी होगा। दोपहर 1:30 बजे टीम नाथूपुर पाडली पहुंचेगी, जहां सरिता जोशी की सीएसए बीज खेती का निरीक्षण किया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours