रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

Estimated read time 1 min read





भीमताल : सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पखवाड़े के तहत बुधवार को रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
शिविर में समाज कल्याण, चिकित्सा, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, राजस्व, श्रम, ग्राम्य विकास, विद्युत, पेयजल, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम और महिला समूहों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता गाँवों में रहने वाले लोगों की आजीविका सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को सुलभ बनाने की है।
शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई।कृषि विभाग द्वारा ‘किसान सम्मान पुरस्कार’ के तहत जिला स्तरीय पुरस्कार पुष्कर सिंह भरड़ा को 25,000 और गोविंद लाल को ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार 10,000 रुपए दिए गये।
एनआरएलएम योजना के तहत: शारदा समूह को 2 लाख, ओम स्वयं सहायता समूह को 1.5 लाख ,ग्राम कानियां की महिलाओं को पशुपालन एवं कृषि संवर्धन हेतु पीएनबी चेक वितरित किए गए।इसके अलावा, 10 ‘लखपति दीदी’ को उनके व्यवसायों (जैविक खेती, मशरूम उत्पादन, बुटीक, ऊन वस्त्र बुनाई, हर्बल चाय, लघु उद्योग आदि) में सफलता हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 113 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। मौके पर ही दवाएं वितरित की गईं।खाद्य विभाग ने 15 राशन कार्ड से जुड़े मामलों का निस्तारण किया।
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत 10 लाभार्थियों को किट वितरित की गई।90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, भरण-पोषण योजना और किसान पेंशन के कई मामलों का निस्तारण किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं को ड्रग्स, शराब और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई। इसके अलावा, विभिन्न विभागों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कौशल विकास और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की जानकारी भी दी।
शिविर में उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours