भीमताल। एचजीएस भीमताल के कक्षा 12 के छात्र मयंक आर्या ने देश के शीर्ष विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु में प्रवेश पाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है।
प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने मयंक आर्या को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण ने भी मयंक की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं मयंक आर्या ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर परिश्रम और अनुशासित अध्ययन से सफलता अवश्य मिलती है।

+ There are no comments
Add yours