नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, लदफौड़ा का रिसोर्ट सील

Estimated read time 1 min read





बिना अनुमति संचालित रिसोर्ट पर उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

भीमताल । धारी ब्लॉक के लडफौड़ा क्षेत्र में बिना पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग की अनुमति के संचालित एक रिसोर्ट को सोमवार को उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने सीज कर दिया। जांच में सामने आया कि रिसोर्ट के पास आवश्यक विभागीय अनुमतियां नहीं थीं।
पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में भी संबंधित रिसोर्ट का चालान किया जा चुका है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी कर संचालन जारी रखा गया। उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि रिसोर्ट वर्ग-1(ग) की भूमि पर निर्मित है, जिसका भू-उपयोग व्यावसायिक नहीं है।
स्थानीय लोगों ने भी रिसोर्ट में शोरगुल को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours