नाई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
भीमताल : ओखलकांडा विकासखंड के नाई स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में पहुँचे विधायक राम सिंह कैड़ा और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने PWD विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया कि लंबित मोटर मार्गों की डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित करें। विधायक कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचे और हर व्यक्ति की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल सके। शिविर में जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसडीएम केएन गोस्वामी, और सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। जनता दरबार में कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

+ There are no comments
Add yours