ओलावृष्टि ने नष्ट कर दी किसानों की फसलें

भीमताल में ओलावृष्टि से भारी नुकसान

भीमताल । भीमताल, जंगलियागांव, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें और फल बर्बाद हो गए है। भीमताल में ओलावृष्टि से लोगों के वाहनों के शीशे भी टूट गए। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है। इससे किसान परेशान हैं। अलचौना के किसान आनंदमणि भट्ट ने कहा खेतों में लगी टमाटर, शिमला मिर्च, बीन की फसलें खराब होने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours