ब्रेक फेल होने से हल्द्वानी आ रही बससड़क पर पलटी

Estimated read time 0 min read





चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

भीमताल: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केएमओयू की बस बुधवार को वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के वीर भट्टी के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई।
बताया गया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने चालक की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यदि उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक फेल हो गए। ऐसी स्थिति में चालक शंकर नाथ ने घबराने के बजाय संयम से काम लिया और बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।
प्रशासन ने भी इस घटना का संज्ञान लिया और चालक शंकर नाथ की बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल घड़ी में सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा संकट टाला जा सकता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours