पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पितामह–मातामह समारोह

Estimated read time 1 min read





भीमताल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल के प्राथमिक विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में पितामह एवं मातामह समारोह बड़े हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुज़ुर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कव्वाली, नृत्य एवं गायन जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनके माध्यम से दादा-दादी के जीवन में महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने मंच से अपने दादा-दादी के साथ बिताए अनुभव साझा किए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें दादा-दादी एवं पोते-पोतियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक आनंदमय बन गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी दादा-दादी को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दादा-दादी हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे हमें संस्कार, जीवन मूल्य और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। यह समारोह सभी के लिए भावनात्मक और यादगार बनकर रहा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours