हल्द्वानी में रक्षामंत्री का भव्य स्वागत, लोक संस्कृति की छटा से सजा मार्ग

Estimated read time 1 min read





भीमताल , 21 मार्च। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी आगमन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आर्मी हैलीपेड पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक रिद्विम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हैलीपेड से एरोड्रम रोड होते हुए एमबी इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल तक पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक परिधानों में खड़े होकर रक्षामंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान स्थानीय लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने छोलिया नृत्य और झोड़ा-चांचरी गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया। वहीं सीमांत क्षेत्र के रंग समुदाय के लोगों ने भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत कर क्षेत्रीय संस्कृति की अनूठी झलक पेश की।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours