भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का समापन सोमवार को बड़े धूमधाम के साथ हुआ। अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. बी.एस. बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल-कूद प्रतियोगिताएं, ऐपण प्रतियोगिता, कुमाऊनी नृत्य एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रत्येक बैच में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रो. बिष्ट ने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर देते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।
इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. संदेश त्रिपाठी, अभय शर्मा, नितिन चिमवाल, नीरज बिष्ट, अनिल चौरसिया, सितयांगसू डे सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours