राज्यपाल ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, नैना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Estimated read time 1 min read





प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की

भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नैनीताल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका और मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। राज्यपाल के आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र धार्मिक स्थलों की अपनी एक विशेष आध्यात्मिक पहचान है, जो मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती है। उन्होंने कहा कि इस देवभूमि की धार्मिक विरासत पूरे देश को आध्यात्मिक दिशा देने में सहायक रही है। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा की सराहना की। उन्होंने कहा कि नैनीताल न केवल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours