भीमताल। गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन भीमताल की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री श्री जी.बी. पालीवाल ने किया, जबकि अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष श्री बी.डी. पलड़ीया ने की।
बैठक में संगठन के संरक्षक श्री के.एन. उप्रेती के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष श्री पलड़ीया ने बताया कि श्री उप्रेती का निधन 21 अक्टूबर को दिल्ली में हुआ। 22 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार नल दमयंती ताल भीमताल में किया गया।
उन्होंने कहा कि 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवासी हुए श्री उप्रेती संगठन के प्रति अत्यंत समर्पित, ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति थे। समाज और संगठन के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

+ There are no comments
Add yours