ऋषिकेश में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

Estimated read time 1 min read

ऋषिकेश। कल शनिवार रात शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला की उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान प्रीति रावत के रूप मे हुई। प्रीति एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी।

प्रीति के पिता बच्चन सिंह रावत की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने सुरेश गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रीति का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था। कोरोना के समय वह सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी। उसके बाद से सुरेश गुप्ता का अक्सर प्रीति से मिलना-जुलना होता था। सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होने लगा। सुरेश गुप्ता ने प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से 4 माह पूर्व तलाक ले लिया।

प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई, जिस कारण सुरेश गुप्ता द्वारा लक्सर स्थित अपनी पैतृक संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण सुरेश एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा, जिस कारण सुरेश अवसाद में भी आ गया था.

प्रथमदृष्टया अपनी पत्नी से तलाक होने तथा लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद मे आकर सुरेश द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह मे मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी और आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours