युवती बरामद, आरोपी जेल भेजा गया; भाजपा नेताओं ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

Estimated read time 1 min read





भीमताल : लड़की की गुमशुदगी के मामले में भवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक सुहैल को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज होते ही पुलिस की दो टीमों को रवाना किया गया था। बरामदगी के बाद रविवार को मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इधर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की निर्वतमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए कुछ लोग स्थानीय बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपराध कर रहे हैं। ऐसे लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
सम्मान कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल आर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने दिए सख्त निर्देश :
विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कोतवाल से वार्ता कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई करने को कहा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours