धक्का खाकर गिरने से लगी चोट से चार वर्षीय बच्चे की मौत, सौतेली मां गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने चार वर्षीय सौतेले बेटे को जोर से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डोईवाला के बुल्लावाला गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने रविवार को डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड, देहरादून से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र विवान उम्र-04 वर्ष था।

27 अक्टूबर 2025 की सुबह वह अपनी डयूटी पर चला गया तभी उसकी दूसरी पत्नी प्रिया ने घर पर उसके 04 साल के बेट विवान को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। राहुल का आरोप था कि उसकी दूसरी पत्नी प्रिया उसके पुत्र के साथ काफी क्रूर व्यवहार करती थी तथा उसको छोटी-छोटी बात पर मारती पीटती थी।

प्रार्थना पत्र के आधार पर डोईवाला कोतवाली ने प्रिया के खिलाफ धारा- 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर प्रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रिया ने बताया कि उसने गुस्से में अपने 04 वर्षीय सौतेले पुत्र विवान को जोर से धक्का देकर फर्श पर गिराने तथा घटना में उसे गम्भीर चोटे आने व अस्पताल ले जाने के दौरान विवान की मृत्यू होने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर पुलिस ने प्रिया को आज गिरफ्तार कर लिया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours