हादसे में चार घायलों को हल्द्वानी भेजा
विधायक ने मृतकों का कराया पोस्टमार्टम
भीमताल । ओखलकांडा के हरीशताल से पटरानी जा रहा जा रहा बारात का एक वाहन सोमवार की दोपहर एक बजे पटरानी के पास 100 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत एक की हल्द्वानी एसटीएच में मौत हुई। साथ ही चार घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भर्ती कराया है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि हादसे में चालक दया कृष्ण पुत्र परिणाम (70) वर्ष निवासी पटरानी, दीवान राम उम्र (40) वर्ष निवासी पटरानी,
बरम राम (58) वर्ष पुत्र धर्म राम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) पुत्र दीवान राम निवासी पटरानी, बालीराम पुत्र लक्षीराम निवासी पटरानी घायल हो गए। साथ ही डूंगर राम पुत्र किशन राम निवासी गाजा, पनूली देवी निवासी पटरानी और दीवान राम पुत्र राम लाल, नंद राम पुत्र राम लाल निवासी पटरानी की हल्द्वानी सुशीला तिवारी में मौत हो गई। विधायक राम सिंह कैड़ा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को हल्द्वानी भेजा। साथ ही डीएम से बात कर तीन मृतकों को पटरानी में ही पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों का निशुल्क इलाज करने को कहा है। कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने हादसे के लिए सड़क को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार और शासन-प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। पनेरू ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को भी उचित मुआवजा देने को कहा है।

+ There are no comments
Add yours