नैनीताल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों में उत्साह

Estimated read time 0 min read





भीमताल। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को नैनीताल जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्ष की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। नैनीताल के समीप चाइना पीक और किलबरी क्षेत्र में बर्फबारी होते ही सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई और मनाघेर जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम हुई बर्फबारी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के साथ क्षेत्र में शीतलहर का असर भी बढ़ गया है। वहीं लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सेब उत्पादक किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।

बर्फबारी के चलते पर्यटक स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। चाइना पीक और किलबरी में पर्यटकों ने बर्फ के बीच फोटोग्राफी और प्राकृतिक नजारों का जमकर आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours