उत्तराखंड के इस इलाके में ‘आदमखोर’ का खौफ, स्कूलों में तीन दिन तक छुट्टी

Estimated read time 0 min read

नैनीताल। नैनीताल जनपद के विकासखण्ड धारी, ओखलकाण्डा और रामगढ़ क्षेत्रों में विगत दिनों से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में वृद्धि और आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता के कारण जिलाधिकारी ने इन तीनों विकासखण्डों में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 जनवरी 17 जनवरी 2026 तक (तीन दिवसीय) अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours