सेवानिवृत्त होने पर तीन शिक्षिकाओं को दी विदाई

Estimated read time 1 min read





भीमताल ब्लॉक में शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

भीमताल । भीमताल ब्लॉक सभागार में शनिवार को न्याय पंचायत सांगुड़ीगांव से वर्ष 2024-25 में सेवानिवृत्त हुई तीन शिक्षिकाओं मंजू रावत, रेनू पांडे और पुष्पा वर्मा को शनिवार को भीमताल ब्लॉक सभागार में शिक्षिकों को ओर से विदाई दी गई। शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके कार्यकाल की प्रंशसा की। मुख्य अतिथि भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से ही बच्चों का भविष्य बनता है और बच्चे हर मुकाम पर पहुंचते हैं। उन्होंने शिक्षिकाओं को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी। जिला प्रारंभिक शिक्षाधिकारी हर्ष बहादुर चंद ने कहा कि तीन शिक्षिकाओं ने विभाग के लिए अच्छा काम किया। बीईओ केना चौहान ने सभी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में ममता पांडे, भगवती जोशी, मोहम्मद आरिफ, राकेश शुक्ला, देवेंद्र कुमार, प्रताप राम, हरीश पाठक, संतोष जोशी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours