देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन की संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल ने प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी की नियुक्ति है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने अखिल भारतीय कांग्रेसएससी विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, उपनेता भुवन कापड़ी का धन्यवाद किया है। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि आज भाजपा द्वारा जिस तरह से समाज को बांटने का काम किया जा रहा है, हम सबने उनका मुकाबला कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करना है।




+ There are no comments
Add yours