वार्ड में अधिशासी अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





वार्ड 2 व 3 में अधूरे कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

भीमताल । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एई ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 और 3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने वार्ड में चल रहे सीसी रोड, नालियों व अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय नगर पालिका के जेई, संबंधित वार्ड सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours