भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी टीम ने फतेहपुर, लामाचौड़ गोलापार एवं दौलतपुर क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा 156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी एवं संजय कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर व महेश तथा आबकारी सिपाही राहुल एवं शीतल शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours