सेलाकुई में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Estimated read time 0 min read

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम क्लेमेंट टाउन थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून के रुप में हुई है। पुलिस ने बदमाश की मोटरसाइकिल और उसके पास से बरामद 315 बोर का देसी तमंचा व खोखा कारतूस अपने कब्जे में ले लिया है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर। उस पर गैंगस्टर समेत चोरी, नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर और अनैतिक देह व्यापार इत्यादि के 14 मुकदमे दर्ज हैं। लक्ष्मण सिंह रावत 4 दिसंबर 2024 को सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में शामिल था तथा पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों से ली घटना के बारे में जानकारी। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में भी जानकारी ली। एसपी सिटी और एसपी विकासनगर भी मौके पर मौजूद

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours