बजट में आठवां वेतन, आयकर, पुरानी पेंशन पॉलिसी पर कोई चर्चा न होने से कर्मचारी निराश

Estimated read time 0 min read

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने रविवार को वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट को निराशाजनक बताता।

परिषद के के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आठवां वेतन आयोग, आयकर, पुरानी पेंशन पॉलिसी इत्यादि पर बजट में कोई चर्चा न होने के कारण कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बजट में न सिर्फ आयकर की कटौती की सीमा को बढ़ाया जाएगा, बल्कि आठवें वेतन आयोग को लागू करने के संबंध में कुछ प्रकाश डाला जाएगा। इसी प्रकार पुरानी पेंशन पॉलिसी को लागू करने के संबंध में भी सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद थी। लेकिन, बजट में इन समस्त प्रकरणों पर कोई चर्चा नहीं की गई, जिससे कार्मिक संगठनों एवं कार्मिकों में अत्यंत निराशा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours