बिजली विभाग का जेई 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read



देहरादून। बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को विजिलेंस ने 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर उपभोक्ता से अवैध धनराशि मांग रहा था। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात जूनियर इंजीनियर अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने आज आरोपी जेई को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त तो नहीं है।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours