भीमताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने जीएसटी (माल एवं सेवा कर) में हाल ही में हुए बदलावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्रि से लागू होने वाली नई कर दरें आम जनता को बड़ी राहत देने के साथ ही घरेलू उत्पादन और स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देंगी।
सांसद भट्ट ने बताया कि सरकार की इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं का खर्च घटेगा बल्कि भारतीय उद्योग और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आमजन हितैषी नीति का प्रतीक है, जो देश की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगा।
जीएसटी दरों में प्रमुख बदलाव
• दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी 5% से घटाकर 3% किया गया।
• खाद्य और पेय पदार्थों पर कर दरें 12% से घटाकर 5% की गईं।
• घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरणों पर कर 18% से घटाकर 12% किया गया।
सांसद भट्ट ने कहा कि इन बदलावों से आमजन की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, ताकि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और मजबूती मिले।

+ There are no comments
Add yours