भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने की। इस दौरान सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे। सभासद रामपाल गंगोला ने नौकुचियाताल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से होने वाले जाम तथा बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई। सभासद शिप्रा जोशी ने पेयजल संकट का मुद्दा रखा, जबकि सभासद शुभम नैनवाल ने सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याएं बैठक में रखीं। बैठक में अधिशासी अधिकारी सहित समस्त वार्डो के सभासद मौजूद रहे। इस दौरान वार्डों में सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य, सड़क मरम्मत, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

+ There are no comments
Add yours