अर्पित कुमार के शानदार खेल की बदौलत जीता दून इंटरनेशनल स्कूल

Estimated read time 1 min read

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह मैमोरियल इंटर स्कूल सॉकर टूर्नामेंट में दून इंटरनेशनल स्कूल और जॉर्ज पब्लिक स्कूल की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां सहस्त्रधारा रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में खेली जा रही द्वितीय रोहिताश सिंह मैमोरियल इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के चौथे दिन दून इंटरनेशनल स्कूल एवं विंहिल ग्लोबल स्कूल खेले गये मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी शुरूआती दौर से ही विपक्षी टीम के खिलाड़ियों पर हावी रहे और गोल करने के लिए मूव बनाकर आक्रमण किया और यह सिलसिला पहले व दूसरे हाफ में लगातार चलता रहा। मैच के अंतिम समय में दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने मैच को 5-0 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैच के दौरान कोच नरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में और कप्तान इशांत डंगवाल के नेतृत्व में दून इंटरनेशनल स्कूल ने शुरुआत से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। इस अवसर पर दून इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अर्पित कुमार ने तीन गोल किए, जबकि आर्यन और नमन पंगटी ने एक-एक गोल किया।

मैच में विंहिल ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ी सुप्रिया नेगी से प्रशिक्षित है, ने मैच को जीतने के लिए भी पूरा प्रयास किया, लेकिन दून इंटरनेशनल स्कूल की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे वह गोल नहीं कर सके।

एक अन्य मैच जॉर्ज पब्लिक स्कूल एवं द हैरिटेज स्कूल के बीच खेला गया और जॉर्ज पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने शुरू से ही विपक्षी टीम पर दवाब बनाया और गोल करने के लिए अटैक किये। दूसरे मैच मे जॉर्ज पब्लिक स्कूल की टीम ने द हैरिटेज स्कूल को 4-0 से हराया। मैच में जॉर्ज पब्लिक स्कूल के कप्तान देवांश सिंह रावत और कोच प्रशांत बिंजोला के नेतृत्व में जीपीएस ने बेहतरीन तालमेल और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया।

मैच में अपनी टीम के लिए तेजतर्रार खिलाड़ी अनुभव ने तीन गोल किए, जबकि हर्षित ने एक गोल किया। मैच में रैफरी की भूमिका सी एम भट्ट, मिलन क्षेत्री, और प्रशांत कुमार ने निभाई। इस अवसर पर मैच के दौरान स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, कोच आयुष, कोच गौतम, छात्र छात्रायें व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours