डीएम ललित मोहन रयाल ने की कुमाऊं आयुक्त से शिष्टाचार भेंट

Estimated read time 1 min read





विकास योजनाओं और जनहित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

भीमताल । नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले में संचालित विकास योजनाओं, जनहित कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours