मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Estimated read time 0 min read





भीमताल , 26 फरवरी। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 26 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 800 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक तथा महिला वर्ग में कबड्डी, 400 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, सेवानिवृत्त उप निदेशक खेल विभाग सुरेश पांडेय तथा उप निदेशक मेरा युवा भारत नैनीताल डोल्वी तेवतिया उपस्थित रहीं। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
वॉलीबॉल (पुरुष): बिंदुखत्ता टीम प्रथम, हल्द्वानी ब्रदर्स क्लब द्वितीय।
कबड्डी (महिला): गरिमा की हल्द्वानी टीम प्रथम, पिंकी की टीम द्वितीय।
800 मीटर दौड़ (पुरुष): हर्ष प्रथम, दीपक द्वितीय, अली तृतीय।
400 मीटर दौड़ (महिला): हिमानी आर्या प्रथम, रिया कोरियाल द्वितीय, दीपा नेगी तृतीय।
गोला फेंक (महिला): करिश्मा जलाल प्रथम, दीपा कोरंगा द्वितीय, अंकिता तृतीय।
गोला फेंक (पुरुष): अभय शर्मा प्रथम, भास्कर पांडेय द्वितीय, निखिल जोशी तृतीय।
मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
समापन अवसर पर उप निदेशक डोल्वी तेवतिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी रेफरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रकाश बिष्ट, मदन मोहन, भावना बिष्ट, अशोक एवं किरण का विशेष सहयोग रहा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours