जिला बार संघ ने न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

अधिवक्ताओं ने सराहा न्यायिक कार्यशैली और व्यवहार

भीमताल : जिला बार संघ सभागार में सोमवार को एक भावुक माहौल में तीन न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गई। समारोह में अपर जिला जज (प्रथम) विक्रम, न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) तनुजा कश्यप और न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) आयशा फरहीन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने की। उन्होंने अपर जिला जज विक्रम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें संवेदनशील, न्यायप्रिय और अधिवक्ताओं के प्रति अत्यंत सम्मानजनक व्यवहार रखने वाला अधिकारी बताया। सचिव दीपक रुवाली ने भी मजिस्ट्रेट तनुजा कश्यप और आयशा फरहीन की निष्पक्ष व अनुशासित न्यायिक कार्यशैली की सराहना की। विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने बार संघ का आभार व्यक्त किया और बार-बेंच की आपसी समझ और सहयोग को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने अधिवक्ताओं से मिले सहयोग और सम्मान के लिए विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसीजेएम नेहा कुशवाहा, उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, उपसचिव दीपक पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, राजेन्द्र कुमार पाठक, बीके सांगूड़ी, गिरीश खोलिया, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, डीजीसी (सिविल) पंकज बिष्ट, डीजीसी (क्रिमिनल) सुशील कुमार सिंह, एडीजीसी राम सिंह रौतेला, पूजा साह, हेमा शर्मा, संजय बिष्ट, फैजल साह, संजय सुयाल, अशोक मोलखी, दीपक सिंह दानू, किरन आर्या, मोहम्मद खुर्शीद, संजय त्रिपाठी, कैलाश बल्यूटिया, अनिल बिष्ट, रवि कुमार, तरुण चंद्रा, मोहम्मद तस्लीम, ललित रावत, गंगा सिंह बोरा, रितेश सागर, सुभाष जोशी, हितेश पाठक, प्रमोद कुमार, शरत चंद्र साह, अखिल साह, भगवत सिंह जंतवाल, उमेश चंद्र कांडपाल, संतोष आगरी, अनिल हर्नवाल, दिनेश चंद्र आर्य, मनीष कांडपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सम्मानपत्र भेंट कर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours