चैंबर निर्माण के लिए सांसद ने दी ₹5 लाख की निधि
भीमताल। जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला बार संघ की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में अधिवक्ताओं के हित में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंगलवार को आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और चैंबर निर्माण प्रमुख रहे।
बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रुवाली ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी, जिससे अधिवक्ताओं को नवीनतम कानूनों, निर्णयों और शोध सामग्री तक आसान पहुंच मिल सकेगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए सांसद निधि से ₹5 लाख की राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। इस पर जिला बार संघ व अधिवक्ताओं ने सांसद का आभार व्यक्त किया।
बैठक में बार संघ अध्यक्ष ने नैनीताल में नए न्यायालयों की स्थापना की मांग को दोहराया। वहीं सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं को आधुनिक कानूनी जानकारी के साथ शोध कार्य में भी सुविधा मिलेगी। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर चौहान सहित राजेन्द्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, गिरीश खोलिया, प्रमोद बहुगुणा, अखिलेश साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, सुशील कुमार शर्मा, कैलाश जोशी, जगदीश मौलखी, हरीश पांडेय, भरत भट्ट, राकेश सुयाल, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, दीपक दत्त पांडेय, गौरव कुमार, उमेश कांडपाल, शिवांशु जोशी, शशांक कुमार, गंगा सिंह बोरा, भानु प्रताप मौनी, राजेश त्रिपाठी, अशोक मौलखी, राम सिंह रौतेला, रवि आर्या, नीरज गोस्वामी, मोहम्मद यूनुस सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours