दिगम्बर सिंह नेगी उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

Estimated read time 1 min read

देहरादून। उप निबंधक के निर्देश पर आज उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। दिगम्बर सिंह नेगी अध्यक्ष, गोविन्द सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह रावत कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह रावत उप कोषाध्यक्ष, सोहन सिंह नेगी महासचिव, विक्रम पुण्डीर सहायक महासचिव, चंद्र पाल सिंह जमवाल और शेखर नेगी संगठन सचिव तथा परमेश्वरी रावत सांस्कृतिक सचिव चुने गए।

चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह बिष्ट तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस गुसाईं और भगवान सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए समाज की उन्नति के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और क्षत्रिय हितों की रक्षा का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भारी संख्या में मतदान करने के लिए सभी क्षत्रिय समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में समिति शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।

इस अवसर पर डॉ. भरत बिष्ट, धीरज नेगी, हीरा नेगी, जयमल नेगी, जीएस बिष्ट, संपादक मेजर महावीर रावत, धनपाल रावत, मनोहर रावत, ईश्वर असवाल, गजेन्द्र रावत, सुरेंद्र असवाल, मदन रौंतेला, मनमोहन कंडारी, रविदर्शन तोपाल, धीर बिष्ट, किशन भंडारी, प्रेम रावत, दिगंबर रावत, देवेश्वरी नेगी, महेंद्र रावत, अशोक रावत, ठाकुर रावत, राजेंद्र रावत, राय सिंह रावत, महावीर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट और धीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours