IPS में प्रोन्नत सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को DGP ने पहनाए बैच

Estimated read time 0 min read

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल तथा हरीश वर्मा को भारतीय पुलिस सेवा के बैच पहनाये और प्रोन्नति की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक एवं पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours