आदि कैलाश यात्रा पूरी कर वापस लौट गए श्रद्धालु

Estimated read time 1 min read





भीमताल में बुधवार को श्रद्धालुओं का स्वागत

भीमताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कराई जा रही आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा का पहला दल बुधवार को यात्रा पूरी कर भीमताल में केएमवीएन के टीआरसी पहुंचा। टीआरसी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि यात्रा में शामिल पहले दल के 20 श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी यात्रा बेहद यादगार और अच्छी रही। साथ ही भोलेनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य का। बुधवार की दोपहर बाद सभी यात्री अपने-अपने घरों को रवाना हो गए।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours