सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून जिला ओवरऑल चैंपियन बना

Estimated read time 1 min read





कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस. मनकोटी रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। देहरादून जिला ओवरऑल टीम चैंपियन बना, जबकि उधम सिंह नगर ने द्वितीय और नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 वर्ग में बालिका एकल में युक्ति यादव विजेता और अनुश्री सजवान उपविजेता रहीं। बालिका युगल में एंजेल भट्ट व युक्ति यादव की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक एकल में तनिष्क कर्नाटक विजेता रहे, जबकि नैतिक जोशी उपविजेता बने। बालक युगल में नैतिक जोशी व नित्यंत गोपाल रावत की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही।
अंडर-13 वर्ग में बालिका एकल में अन्या पुंडीर ने प्रथम और सांची ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका युगल में काव्या बिष्ट व नव्या की जोड़ी विजेता रही, जबकि युक्ति जोशी व अर्पिता जोशी उपविजेता रहीं। बालक एकल में सिवान जगरण विजेता और सार्थक जोशी उपविजेता बने। बालक युगल वर्ग में श्री नव जगरण व सार्थक जोशी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी अनुज नेगी के निर्देशन में किया गया। आयोजन का दायित्व जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं जिला बैडमिंटन संघ नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में निभाया गया। संघ के अध्यक्ष रितेश बिष्ट और सचिव नरेंद्र भूतानी ने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और बैडमिंटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चों में खेल के प्रति अद्भुत ऊर्जा और अनुशासन देखने को मिलता है। ऐसे आयोजन राज्य के खेल स्तर को नई दिशा देते हैं।
समापन अवसर पर उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, त्रिलोक सिंह जीना, भूपेश दुमका, गोविंद लटवाल, वरुण बेलवाल, गोविंद परिहार सहित अनेक खेल अधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश चंद पांडे ने किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours