तीर्थनगरी रानीबाग में डेमोग्राफिक परिवर्तन के विरोध में जुटी भीड़

Estimated read time 0 min read





मुस्लिम समुदाय को जमीन बेचने का किया विरोध

भीमताल : तीर्थनगरी रानीबाग में हो रहे डेमोग्राफिक परिवर्तन (जनसंख्या संतुलन में बदलाव) के विरोध में रविवार को एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस सभा में मुस्लिम समुदाय को जमीन बेचे जाने का विरोध किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति इस तरह की भूमि बिक्री करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता सचिन साह ने की। उन्होंने जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2011 में इस क्षेत्र में मुस्लिम परिवारों की संख्या 24 थी, जो अब बढ़कर 48 हो गई है। उन्होंने मांग की कि इन परिवारों का विधिवत सत्यापन कराया जाना चाहिए। सभा का संचालन कर रहे उदित चौधरी ने कहा कि रानीबाग एक पौराणिक तीर्थस्थल है और इसकी सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। वहीं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश भंडारी ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि हम संगठित रहेंगे तो इस तरह के परिवर्तन को रोका जा सकता है।
सभा के दौरान एक बड़े उद्योगपति द्वारा मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को भूमि बेचने की चर्चा भी सामने आई, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई। बताया गया कि समाज के आग्रह पर संबंधित व्यक्ति ने सौदा रद्द कर जमीन का बयाना वापस ले लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, ग्राम प्रधान रानीबाग कलावती थापा, ग्राम प्रधान डोगरा दीपांशु जीना, ग्राम प्रधान अमृतपुर डीके शर्मा, ग्राम प्रधान जंतवाल गांव बिपिन जंतवाल सहित योगेश रजवार, मोहित तिवारी, अभय साह, अंकित साह, दीपक बिष्ट, मनोज रावत, गणेश आर्य, पंकज साही, चंचल पांडे और भीम थापा मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours