जमरानी बांध की ब्लास्टिंग से खत्री खान में मकानों में आई दरारें, ग्रामीण दहशत में

Estimated read time 1 min read





प्रशासन से मुआवजा और सुरक्षा की मांग

भीमताल : जमरानी बांध परियोजना में चल रही तीव्र ब्लास्टिंग गतिविधियों का असर अब आसपास के गांवों पर भी दिखाई देने लगा है। ग्राम सभा पनिया मेहता के तोक खत्री खान में कई घरों में दरारें आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीण तुलसी देवी ने बताया कि बांध निर्माण के चलते लगातार हो रही ब्लास्टिंग से उनके घर की दीवारों और फर्श में गहरी दरारें पड़ गई हैं। उनका कहना है कि घर कभी भी गिर सकता है और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।इसी प्रकार, भुवन चंद्र, रमेश चंद्र, त्रिलोचन सिंह, जगदीश चंद्र, गोविंद बल्लभ, हरिश्चंद्र, महेश चंद्र, देवकी नंदन और शिवदत्त सहित कई ग्रामीणों के मकानों में भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस विषय पर संज्ञान लेने और सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours