दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा

Estimated read time 0 min read





हल्द्वानी में खिलौना इकाइयों का निरीक्षण, तीन क्विंटल मिठाई जब्त

भीमताल । दीपावली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती बरतते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन टीम ने हल्द्वानी में कार्रवाई की। प्रशिक्षु आईएएस अंशुल भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को दो खिलौना निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां से खिलौनों के दो नमूने भरे गए। इसके अलावा एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार से खोये का नमूना भी लिया गया। कार्रवाई के दौरान बरेली से आ रही एक रोडवेज बस में तीन क्विंटल मिठाई पाई गई। टीम ने इसे तत्काल जप्त कर लिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त मिठाई का किसी भी व्यक्ति ने दावा नहीं किया, जिसके चलते इसे जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
प्रवर्तन टीम में प्रशिक्षु आईएएस अंशुल भट्ट, उपयुक्त कुमाऊं मंडल खाद्य सुरक्षा राजेंद्र सिंह कथायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours