आपदा आकलन निरस्त करने पर कांग्रेस का विरोध, एडीएम आपदा से की मुलाकात

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विगत महीनों आई भारी आपदा से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हुए नुकसान के आकलन निरस्त किए जाने की चर्चा पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दर्मवाल ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी (आपदा) से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आपदा के बाद क्षेत्र के कई पैदल मार्ग, मोटर मार्ग, पुल-पुलिया सहित सरकारी व ग्रामीण संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। अनेक ग्रामीणों के खेत बह गए। प्रभावित योजनाओं का सर्वे कर आकलन जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को भेजा गया था, लेकिन अब तकनीकी खामियों का हवाला देकर आकलन निरस्त करने की बात कही जा रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
शर्मा ने कहा कि आकलन निरस्त होने की जिम्मेदारी आकलन तैयार करने वाले विभाग व संबंधित कार्मिकों की है। इसका दुष्परिणाम आम जनता और जनप्रतिनिधियों को क्यों भुगतना पड़े। जनता को जवाब जनप्रतिनिधियों को देना पड़ता है, जबकि विभागीय स्तर पर जिम्मेदारी तय नहीं होती।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी (आपदा) ने आकलन तैयार करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को आकलन तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न होने की चेतावनी भी दी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours