भीमताल विधानसभा के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को लेकर गहरी चिंता जताई। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नियुक्तियों की मांग की।
ज्ञापन में शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अनेक सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं, जिसके कारण शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है, इसके बावजूद कई विद्यालयों में अब तक पद रिक्त हैं। मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया कि रिक्त पदों वाले सभी विद्यालयों का शीघ्र चिन्हिकरण किया जाए और तत्काल प्रभाव से वहां शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित न हो।
शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours