भीमताल । कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल तहसीलदार धारी से मिला। शिष्टमंडल ने भारी बारिश से बबियाड़, दुदुली, अमदो और अनरपा गाँवों में हुई तबाही को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आपदा से किसानों और काश्तकारों की फसलें नष्ट हो गई हैं। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और ग्राम सभाओं के आंतरिक पैदल मार्ग बदहाल हो गए हैं। मनोज शर्मा ने दुदुली के हसयालुकोट गधेरे में क्षतिग्रस्त पुल का मुद्दा भी उठाया और उसका तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। तहसीलदार ने समस्याओं को गंभीरता से लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबियाड़ दीपक पोडवाल, ग्राम प्रधान अनरपा प्रियंक मिश्रा, मोहित तिवारी, आनंद बल्लभ आदि शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours