कांग्रेस ने गैरसैंण में नहीं चलने दिया सदन : विधायक कैड़ा

Estimated read time 0 min read





भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र को शुरू से ही बाधित किया और जनता की समस्याओं को उठाने के बजाय दबाने का काम किया। भीमताल में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में मानसून सत्र आहूत किया, ताकि जनता की समस्याओं को सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक सदन में रख सकें और उनका समाधान हो सके। लेकिन कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन से ही सदन को नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। वहीं कांग्रेस ने जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी भावनाओं को दबाने का कार्य किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours