भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल / सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटा कैलाश स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
आयुक्त रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र एक अद्भुत एवं अलौकिक तीर्थस्थल है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में कुमाऊं आयुक्त ने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

+ There are no comments
Add yours