सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री का बड़ा कदम

Estimated read time 1 min read





हल्द्वानी में कुमाऊंनी संस्कृति को मिला नया स्वरूप, पर्यटकों में बना आकर्षण केंद्र

भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मॉडल पर शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस पहल के तहत नैनीताल रोड स्थित काठगोदाम कोल्टेक्स चौराहे को कुमाऊंनी पहाड़ी चित्र शैली में सजाया गया है, जो स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। यहां आने वाले लोग चौराहे की खूबसूरती के बीच सेल्फी लेना नहीं भूलते।हल्द्वानी को कुमाऊं का प्रवेश द्वार माना जाता है, जहां से होकर बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। पहले यहां जाम की समस्या आम थी। इस स्थायी समस्या के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर सड़क को 9 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर तक चौड़ा किया गया है। साथ ही चौराहों और सड़कों पर कुमाऊं की लोकसंस्कृति को दर्शाते चित्र बनाकर उन्हें सजाया गया है।
इस प्रयास से न सिर्फ यातायात की समस्या का समाधान हुआ है, बल्कि शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है। साथ ही कुमाऊं की संस्कृति, पर्यटन, वन्यजीव और जनजीवन को देखने-समझने का अवसर भी आगंतुकों को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के इस कदम की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि इससे हल्द्वानी की पहचान एक आधुनिक लेकिन सांस्कृतिक शहर के रूप में उभर रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours