भीमताल , 17 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में Uttarakhand Secretariat Badminton Club द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मारिका प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन कर्मचारियों को खेलों से जोड़ने के साथ ही प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्मारिका भविष्य में और अधिक लोगों को खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, प्रधान संपादक भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन बिष्ट, संयुक्त सचिव पुष्कर सिंह नेगी, सदस्य चंद्रशेखर, रंजीत सिंह, दीपक बिष्ट, विमला आर्या, दीपा बोहरा और संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours