मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नैनीताल जिले का भ्रमण






भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपैड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे, जहां वे अपराह्न 1:00 से 2:00 बजे तक कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours