भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके गीतों और कला के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं और लोक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

+ There are no comments
Add yours